युवा चित्रकार ने कोयले से उकेरी महिला टीम का चित्र:अमरोहा में विश्व कप फाइनल से पहले उत्साहवर्धन, जीत की दुआ की

अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उत्साहवर्धन के लिए कोयले से एक अनोखी कलाकृति तैयार की है। यह कलाकृति उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल मैच से पहले बनाई है, जिसमें उन्होंने टीम की जीत की कामना की है। जुहैब खान ने दीवार पर 6 फीट ऊंचा यह चित्र कोयले से उकेरा है। इसमें उन्होंने महिला टीम इंडिया की मेहनत, जज़्बे और देश के गौरव को सजीव रूप से दर्शाया है। कलाकार के अनुसार, यह चित्र महिला शक्ति को समर्पित है। जुहैब खान ने इस कलाकृति के माध्यम से संदेश दिया है कि भारत विश्व कप जीते और महिला शक्ति की विजय हो। उनकी यह अनूठी कला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग जुहैब के जज़्बे और देशप्रेम की सराहना कर रहे हैं।अमरोहा निवासी युवा चित्रकार जुहैब खान अब तक एक हजार से अधिक तस्वीरें बना चुके हैं।

Nov 2, 2025 - 12:13
 0