यमुनानगर में सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी:कृषि मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में यमुनानगर जिले में आज सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। वंदे मातरम् के जोशीले नारे लगाए मैराथन दशहरा ग्राउंड से शुरू होते हुए मॉडल टाउन, प्यारा चौक, मधु होटल व नेहरू पार्क से होते हुए वापिस दशहरा ग्राउंड में आकर ही संपन्न हुई। इस दौरान स्कूल विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। लगभग 4 किलोमीटर की इस दौड़ में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। रास्ते भर वंदे मातरम, ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। सरदार पटेल के बारे में परिचित कराया कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सरदार पटेल का देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने में बड़ा योगदान रहा है। उनकी बदौलत ही देश आज मजबूत है। पूरे देश में आज उनकी जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मैराथन में मौजूद विद्यार्थियों व अन्य लोगों को सरदार पटेल के बारे में परिचित कराया। महापुरुषों की मिलती है जानकारी-स्टूडेंट मैराथन में स्कूली स्टूडेंट ने बढ़चढ़कर भाग लिया। स्कूल छात्रा खुशबू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों ने हमें महापुरुषों के बारे में पता चलता है। आज सुबह साढ़े छह बजे के करीब वे दशहरा ग्राउंड में पहुंच गए थे। अपनी सहपाठियों के साथ उसने करीब चार किलोमीटर की मैराथन को पूरा किया। राष्ट्र एकता की शपथ पर करेंगे अमल छात्र वीर ने बताया कि हमें इस प्रकार के आयोजनों बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। वह सुबह छह बजे ग्राउंड पहुंच गए थे। उन्होंने आज राष्ट्र एकता की शपथ भी ली है, जिस पर वे पूरी तरह से अमल करेंगे। सरदार पटेल के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला है। मैराथन में ये रहे शामिल इस मैराथन में पूर्व मंत्री कंवरपाल, मेयर सुबह बहमनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, एसपी कमलदीप गोयल, एसडीएम विश्वनाथ सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Oct 31, 2025 - 10:54
 0