भोजपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:इसी साल मई में शादी हुई थी; पिता बोले- बाइक के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला

भोजपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गले के कटे का निशान था। इसी साल 22 मई को शादी हुई थी। मृतका की पहचान मटुकपुर गांव निवासी सोनू राय की पत्नी उषा कुमारी(21) के तौर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। मृतका के पिता पटना जिला के हल्दी छपरा गांव निवासी मोदी राय ने बताया कि 22 मई को धूमधाम से बेटी की शादी हुई थी। उस समय अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। शादी के एक महीने के बाद दामाद सोनू राय और ससुराल वाले बेटी को तंग करने लगे। बाइक की डिमांड कर रहे थे। बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब बेटी उषा कुमारी से फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि उस समय सब कुछ ठीक था। जब शाम में बेटी के मोबाइल पर कॉल लगाया को बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद मटुकपुर गांव पहुंचा और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में जुटी पुलिस मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतका दो बहन और तीन भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां पूनम देवी, भाई विनोद राय, मनीष राय, करण राय और बहन गूगल देवी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Oct 31, 2025 - 10:54
 0