भोजपुर में पिता-बेटे हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज:लड़की से फोन पर बात करने के बाद गुस्से में निकला था युवक, दोनों की मिली थी लाश

भोजपुर में बाइक सवार प्रमोद महतो और उनके छोटे बेटे प्रियांशु कुमार की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राथमिकी मृतक के बड़े बेटे हिमांशु कुमार के बयान पर दर्ज हुई है। प्राथमिकी में साजिश के तहत हत्या की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रियांशु को एक परिचित लड़की का फोन आया था, जिसके बाद वह अपने पिता प्रमोद महतो के साथ गुस्से में घर से निकला था। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई। पुलिस अब तकनीकी और मानवीय दोनों स्रोतों से जांच में जुटी है। कुछ संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच टीम में डीआईयू और एसआईटी को लगाया गया है, जो मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिता-बेटे घर से निकलने के बाद बड़कागांव और सुंदरपुर कुड़िया के बीच किन-किन जगहों पर गए थे और अंतिम बार प्रियांशु ने किन लोगों से बात की थी। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के पास की है। मोबाइल बंद होने के बाद सुबह मिली पिता-बेटे की लाश एफआईआर के मुताबिक, हिमांशु ने बताया कि 30 अक्टूबर की शाम वह अपनी मां के साथ छेका की खरीदारी के लिए आरा आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे छोटे भाई प्रियांशु का फोन आया कि वह पापा के साथ जरूरी काम से जा रहा है। जब वह रात साढ़े सात बजे घर पहुंचा, तो घर की लड़की ने बताया कि प्रियांशु के मोबाइल पर एक लड़की का कॉल आया था। बातचीत के बाद वह गुस्से में पिता के साथ बाइक लेकर निकल गया था। रात आठ बजे फोन करने पर प्रियांशु ने बताया कि वे बड़कागांव-बामपाली की ओर जा रहे हैं, लेकिन रात साढ़े नौ बजे के बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद हिमांशु ग्रामीणों के साथ खोजबीन में जुट गया। अगली सुबह बेलघाट के पास सड़क किनारे दोनों का शव मिला। पुलिस अधीक्षक राज का कहना है कि हत्या के पीछे किसी व्यक्तिगत विवाद या संबंधों से जुड़े पहलू भी सामने आ सकता है। जांच जारी है।

Nov 2, 2025 - 12:12
 0