भारत दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल आज, कैसा है मुंबई का मौसम
Mumbai Weather : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्वकप का फाइनल आज दोपहर 3 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। महिला विश्वकप के कई मैच बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावत हुए हैं। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि ...
Mumbai Weather : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्वकप का फाइनल आज दोपहर 3 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। महिला विश्वकप के कई मैच बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावत हुए हैं। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि आज मुंबई का मौसम कैसा रहेगा? ALSO READ: DY Patil Stadium के पास टिकट्स की आशा में लगी भीड़ लेकिन मिली निराशा (Video)
नवी मुंबई में मैच के दिन गर्मी और उमस रहने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हो सकती है, जिसमें तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन दोपहर की धूप में यह 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय बारिश आने की संभावना है।
एक्यूवेदर अनुसार शाम 4 से 7 बजे के बीच बारिश का अनुमान है। शाम के समय तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मैच में टॉस महत्वपूर्ण होगा। दूसरी पारी में ड्यू भी बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है।
अगर बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता तो फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। हालांकि मैच अधिकारी खेल को निर्धारित दिन पर ही पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर बारिश ने मैच में बाधा डाली तो ओवर की संख्या भी घटाई जा सकती है। ALSO READ: पहला ICC खिताब जीतने की ललक में भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी जोरदार टक्कर
गौरतलब है कि महिला विश्व के लीग मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। इस मैच में भारतीय महिला टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
edited by : Nrapendra Gupta



