नालंदा में 14 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या:बड़े भाई के साथ उसकी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, लड़की के भाइयों ने घेरकर मार डाला

नालंदा में चाकू से गोदकर 14 साल के लड़के ही हत्या कर दी गई। मौसेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनु विगहा गांव के पास की है। मृतक की पहचान गिरियक के तरोखर निवासी प्रीतम कुमार(14) के तौर पर हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रीतम के मौसेरे भाई चंदन(15) का अफेयर गांव की एक लड़की चल रहा था। दोनों 10वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे। अफेयर की जानकारी मिलने के बाद घरवालों ने लड़की को रिश्तेदार के घर लखनु बिगहा गांव भेज दिया था। रविवार को प्रीतम के साथ चंदन गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान गर्लफ्रेंड के भाइयों ने दोनों पर पकड़ लिया। खेत में लेकर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें प्रीतम की मौत हो गई। खेत में चाकू से गोद दिया मृतक के मौसा मुन्ना कुमार ने बताया, 'दोनों लड़के गांव के एक युवक के साथ खाने-पीने के लिए लखनु विगहा गांव के पास गया था। जहां चार-पांच लड़कों ने उसे रोक लिया। खेत में ले जाकर चाकू से गोद दिया। एक लड़का भागकर गांव आया, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। हमले की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्चे की मौत हो गई। चंदन को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। प्रीतम बचपन से ही अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहता था। तीन दिन अपने मौसा के घर चुलिहारी गांव आया था। एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इस संबंध में सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने बताया कि अस्थावां थानाध्यक्ष को रविवार देर शाम मारपीट की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि लखनु बीघा मोड़ के पास 2 लड़कों पर चाकू से वार किया गया है। आरोप रविंद्र पासवान के दोनों बेटे और चचेरे भाई कविंद्र पर लगा है। इलाज के दौरान एक लड़के की मौत हो गई। घायल के बयान पर FIR दर्ज की गई है। एक आरोपी कविंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 आरोपी नाबालिग है। जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है।

Jun 2, 2025 - 13:28
 0