ट्रक लूटकांड में 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:औरंगाबाद पुलिस ने लखीसराय से किया अरेस्ट, अलग-अलग थानों में 7 से अधिक मामले हैं दर्ज

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया के पास 2016 में हुए ट्रक लूटकांड के फरार अभियुक्त मनीष कुमार को पुलिस ने लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के शर्मा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मनीष कुमार इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त था। एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि यह कार्रवाई दाउदनगर थाना कांड संख्या 26/16 के तहत की गई। 9 फरवरी 2016 को थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इसमें धारा 395, 328 और 120 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ट्रक लूट की यह घटना क्षेत्र में गंभीर अपराध के रूप में सामने आई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इसकी कमान एसडीपीओ को सौंपी गई थी। टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी। तीन आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, एक ने किया था सरेंडर इस मामले में कुल नौ नामजद और दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला सत्य पाया गया था। इनमें से तीन की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। शेष पांच फरार अभियुक्तों की तलाश जारी थी। तकनीकी निगरानी और आसूचना तंत्र से पुलिस को सूचना मिली कि मनीष कुमार अपने गांव आया हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद दाउदनगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर परमानंद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पर 7 से अधिक मामले दर्ज गिरफ्तार अपराधिक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ लखीसराय और तेतरहाट थाना में लूट डकैती तथा अन्य गंभीर अपराध वाले 7 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ लखीसराय थाना में कांड संख्या 395/12, 390/13, 409/13 और 415/17। इसमें धारा 302, 120 (बी) और आर्म्स एक्ट भी शामिल हैं। जबकि तेतरहाट थाना में कांड संख्या 68/21, 86/21 और 32/24 दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अन्य चार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। अरवल जिले के दूधरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदराबाद मुरादपुर गांव निवासी भोला पासवान उर्फ लाल बहादुर पासवान,सुमन कुमार, टिंकू महतो तथा जमुई जिले के सिकंदरा गांव निवासी मुश्ताक खान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Jul 9, 2025 - 19:30
 0