एटा में अनाथ युवती का विवाह संपन्न:ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने मिलकर कराई शादी
एटा के मोहल्ला जगन्नाथ पुरी में अनाथ रिंकी का विवाह ग्राम प्रधान और स्थानीय निवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। बचपन में माता-पिता को खोने के बाद रिंकी और उसके तीन छोटे भाई-बहनों का लालन-पालन स्थानीय लोगों की मदद से ही हुआ था। रिंकी के पिता रामनाथ और मां नीलू देवी का निधन वर्ष 2022 में हो गया था। पिता राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके गुजर जाने के बाद रिंकी और उसके तीन छोटे भाई-बहन देवेंद्र, अरुण और कीर्ति अनाथ हो गए, जिससे परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया था। इस कठिन समय में मोहल्ले के सभासद माधव यादव और अन्य स्थानीय निवासियों ने बच्चों के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिंकी के विवाह योग्य होने पर वार्ड नंबर 3 के सभासद माधव यादव और उनके भाई सुशील कुमार, जो चिलासनी के प्रधान हैं, ने विवाह की विशेष पहल की। ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य ने स्थानीय लोगों की सहायता से रिंकी का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने पिता बनकर कन्यादान की रस्म भी पूरी की। शादी में गृहस्थी का आवश्यक सामान जैसे फ्रिज, कूलर, बेड, अलमारी, पंखा, टीवी, मिक्सी, कुर्सी और मेज भी दान स्वरूप दिए गए।